Friday, 28 August 2026

ईमाम गेट चौंकी प्रभारी का एक और गुडवर्क जितेंद्र त्यागी ने 6 घंटे में ढूंढा लापता शोएब

कैराना में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए किशोर को पुलिस ने छह घंटे में सकुशल बरामद किया
कैराना नगर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी नूरहसन का 13 वर्षीय बेटा शोएब अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने इमामगेट चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने पुलिस टीम के साथ किशोर की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने तलाश करते हुए शिकायत मिलने के करीब छह घंटे के भीतर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पिता नूरहसन और माता फात्मा चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

न्यूज रिपोर्ट मेहरबान अंसारी 

ईमाम गेट चौंकी पर तैनात हैड कांस्टेबल उधम सिंह ने 1 घंटे में परिवार को ढूंढकर बच्ची को परिवार को सौंपा

आज क्षेत्र में गश्त कर है ईमाम गेट चौंकी पर तैनात हेडकांस्टेबल उधम सिंह को एक छोटी बच्ची खोई हुई मिली जो शायद रास्ता भटक गई थी और अपने परजिनों जिसका नाम फबिया /० आशु निवासी मोहल्ला अफगानान को अपनी इमाम गेट चौंकी पर ले आएं व्हाट्सएप के जरियें बच्ची के परिजनों को ढूंढने की कोशिश की गई मगर सफलता नहीं मिली ।
फिर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर क्षेत्र में निकल पड़े तब जाकर सफलता हाथ लगी ।
1 घंटे में परिवार को ढूंढकर बच्ची को चॉकलेट दिला कर परिवार को सकुसल सौंप दिया ।
और परिवार वालो को समझाया अपने बच्चों का आगे से धियान रखो कोई परेशानी हो तो पुलिस को सूचना दो 
अब क्षेत्र में जनता पुलिस के इस रवैये को लेकर इसे अच्छी पहल बता रही है ।

न्यूज रिपोर्ट मेहरबान अंसारी कैराना 


Thursday, 13 August 2026

कैराना में तांत्रिक विद्यया व जादू टोने का लगा आरोप जादू टोने में किया बच्चे का इस्तिमाल

कैराना में घर में जादू-टोने की सामग्री फेंकने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज में कैद होने पर बच्चे ने खोला राज
कैराना नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी मुदस्सिर ने कोतवाली में तहरीर दी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे मुदस्सिर ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसके मकान में जादू-टोने से संबंधित सामग्री मिल रही थी। इससे परिवार में दहशत का माहौल था। घटना का पता लगाने के लिए उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। आरोप है कि पांच अगस्त की शाम करीब सवा चार बजे करीब सात वर्षीय एक बच्चा उसके घर के अंदर आया और कुछ सामग्री डालकर वहां से चला गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उसने बच्चे से पूछताछ की। आरोप है कि बच्चे ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले दो भाई उसे सामग्री देते हैं और मकान में डालने के लिए कहते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे पहले भी बच्चे को इसी तरह की सामग्री देकर उसके घर में भेजा गया था। मुदस्सिर का आरोप है कि इसके बाद उसने दोनों भाइयों से मामले को लेकर बातचीत की। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुूलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
न्यूज रिपोर्ट मेहरबान अंसारी कैराना