Tuesday, 14 May 2024

कैराना चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी ने नगर के 7 सरकारी विद्यालयो में कराई आकर्षक फर्नीचर की व्यवस्था कैराना में खुशी की लहर

नगर पालिका परिषद कैराना ने उठाया बहुत बड़ा कदम 
कैराना (शामली) प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर नगर पालिका परिषद ने कैराना के सात सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बैठने एवं पढ़ाई करने के लिए आकर्षक फर्नीचर बेंच व डेस्क की व्यवस्था कराई है। 
इस पर 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 
अब बच्चों को उपरोक्त विद्यालयों में टाट-पट्टी पर बैठने से छुटकारा मिल गया है। 
एसडीएम कैराना स्वप्निल यादव  ने विद्यालयों का निरीक्षण करने के दौरान सत्यापन किया है।
नगर में कई ऐसे प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय थे 
जिनमें बच्चों को जमीन पर टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने को विवश होना पड़ता था।
इसे लेकर पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी व उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी अतिरिक्त प्रभार स्वप्निल यादव ने विद्यालयों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद पालिका की ओर से उपरोक्त विद्यालयों में 25 लाख रुपये के बजट से आकर्षक फर्नीचर की व्यवस्था कराई गई है, 
जिसमें डेस्क व बेंच शामिल हैं। 
अब बच्चों को जमीन पर बैठने से निजात मिल गई है। 
Sdm कैराना श्री स्वप्निल यादव व कैराना चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी की इस पहल से नगरवासियों में खुशी की लहर है ।
जहाँ आजादी के बाद से सरकारी विद्यालयों में आज भी बच्चे टाट पट्टी पर ही बैठने को मजबूर थे।
कैराना चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी ने इसे बड़ी गंभीरता से लिया ।
कैराना के सरकारी विद्यालय में बच्चों को टाट पट्टी से निजात मिली ।
वही नगरवासी कैराना चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी की सराहना कर रहे हैं ।
पालिका में निर्माण विभाग के बाबू इरशाद अली ने पूछताछ में बताया कि प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला दरबारखुर्द में 47, शास्त्री बेगमपुरा में 48, जूनियर हाईस्कूल कदीम बेगमपुरा में 54, प्राथमिक विद्यालय कन्या नंबर-3 कलालान में 85, प्राथमिक विद्यालय जदीद अंसारियान में 66, प्राथमिक विद्यालय आलखुर्द में 56, प्राथमिक विद्यालय अंसारियान में 44 यानी कुल 400 बेंच एवं डेस्क की व्यवस्था की गई है।


न्यूज रिपोर्ट : मेहरबान अंसारी 

Wednesday, 14 February 2024

कलीम हसन बने तीसरी बार समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ।

नवनियुक्त शामली जिलाध्यक्ष बने चौधरी कलीम हसन 
समाजवादी पार्टी ने कलीम हसन पर जताया तीसरी बार भरोसा ।

चौधरी कलीम हसन का आज उनके आवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने पहुच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चौधरी कलीम हसन का फूल मालाओं से स्वागत किया गया व सभी कार्यकर्ताओं ने चौधरी कलीम हसन को मुबारक बाद दी ।
चौधरी कलीम शामली जिले के बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता है ।
उनकी इस मेहनत की बदौलत ही उन्हें तीसरी बार पार्टी ने लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष घोषित किया ।
आज सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुच कर उनका जोरदार स्वागत किया व मुबारकबाद पेश की
इस मौके पर कलीम हसन ने कहा पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी हैं ।
में कैराना लोकसभा से जो भी प्रत्याशी घोषित होगा अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर उसे पार्लियामेंट भेजने का काम करेंगे ।
व प्रदेश जो pda यात्रा चल रही है ।
उसका संदेश सभी गांव शहर तक पहुचाने का कार्ये करंगे ।

न्यूज रिपोर्ट : मेहरबान अंसारी 

Sunday, 21 January 2024

हाजी समयदीन अंसारी सहाब के इन्तिकाल से कैराना में शौक की लहर

कैराना के मोहल्ला खैल कलां निवासी हाजी समयदीन अंसारी सहाब की मौत की खबर से कैराना में शौक की लहर ।
बहुत ही खुश मिजाज और नेकदिल इंसान थे कैराना के हाजी समयदीन अंसारी जी ।
आज सुबह 10 बजे उनको तदफीन कर दिया गया 
उनकी मौत रात 10 बजे हो गयी थी ।
जैसे ही उनकी मौत की खबर रात में फैली रात में लोग उनके  घर पर जमा हो गये ।
आज उनके जनाजे में हजारों लोगों ने शिरकत की आज सुबह 10 बजे उनको सुपर्द ए खाक कर दिया ।
आप सब हाजी समयदीन अंसारी सहाब के लिएं दुआ करे अल्लाह मरहूम को जन्नतुल फिरदौश में आला से आला मकाम अता फरमाएं ।

न्यूज रिपोर्ट : मेहरबान अंसारी कैराना 
दिनांक : 22/01/2024 


Monday, 5 December 2022

नाहिद हसन ऐसे ही नहीं बनता कोई

जिला मुजफ्फरनगर, जिला शामली, जिला सहारनपुर व जिला मेरठ बागपत  पांचों  जिलों में एक भी ऐसा नेता नही जो अपनी करोडों की 30 बीघा ज़मीन बेघरों को मकान बनाकर रहने को दे दे ।
ये मोहब्बत ये दीवानगी ये मकाम इतनी छोटी-सी उम्र में ऐसे ही नही बना लिया ।
सबके दुख-सुख में शामिल रहने वाले हमारे भाई ने  मज़लूमों के लिए जान को जान नही समझता, माल को माल नही समझता, ।
ए सच्चे मसीहा किया नाम दूं तुझे । 
जो जनता की लडाई लड़ते हुए 2 बार जैल जा चुके हैं ।
हमने कई नेता देखे जो फोटो तक सीमित रहते है ।
ऐसे ही कोई नाहिद हसन नहीं बनता ।
लगातार जनता की लड़ाई लड़ते रहते हैं ।
जब लोकडाउन लगा सब लोग अपने घरों में कैद थे ।
अधिकतर नेताओं के फ़ोन थे ।
सबसे पहले कैराना विधायक नाहिद हसन ने निकलकर अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो के घरों तक जाकर बिना भेदभाव के  राशन दिया ।
कोई अगर बाहर फंसा हुआ था उसके खाते में पैसे डालकर उसको वहा से निकलने में मदद की ऑक्सीजन गैस की अगर किसी को जरूरत पड़ी अपनी गाड़ी भेजकर ऑक्सीजन गैस दिलवाया  हर पल लोगो की मदद करते रहे ।
जो लोग नाहिद हसन बनने की कोशिश करते हैं ।
पहले नाहिद हसन जैसी हिम्मत लाओ ।
आपसे विनती हैं मेरी इस पोस्ट को copy paste ना करे  कमेंट करे और शेयर करे  और बाते अगली पोस्ट पर लिखूंगा ।
#maharbanansari