Saturday, 15 June 2024

पूर्व सरधना से विधायक , संगीत सोम को मिला 10 करोड़ का नोटिस

पूर्व सरधना से विधायक संगीत सोम को 10 करोड का 

पूर्व विधायक संगीत सोम ने मंगलवार को मेरठ कैंट स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान पर कई गंभीर आरोप लगाये थे
 मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ओर पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच हुई जुबानी जंग राजनीतिक जगत में सुर्खियां बटोर रही है। इस मामले में संजीव सहरावत नाम के जिस शख्स का नाम उछाला गया था, उसने अब संगीत सोम को 10 करोड रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है।
पूर्व विधायक संगीत सोम ने मंगलवार को मेरठ कैंट स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान पर कई आरोप लगाये थे। इसी बीच उनके लैटर पेड पर प्रेस नोट भी बांटा गया था, इसमें जो भी आरोप लगाये गये थे वो सुदर्शन चैनल और अमर उजाला में भी प्रकाशित हुए।
हालांकि संगीत सोम ने बाद में कहा कि यह पत्र उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है ओर इसे मीडिया में बांटने वाले शख्स के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस प्रेस नोट में आरोप लगाया गया था कि संजीव बालियान ने ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे बड़ा बैनामा अपने नाम कराया है। यह बैनामा उनके द्वारा अपने मित्र संजीव सहरावत उर्फ संजीव खदडू के सहयोग से कराया है। पत्र में कई ऐसे आरोप लगाए हैं जो बेबुनियाद थे। उन्होंने भाजपा से जुड़े कई लोगों को भी अपने उन आरोपों में घसीटा है।
इन्हीं आरोपों को लेकर संजीव सहरावत ने अब लीगल कार्यवाही करते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसमें संगीत सोम से नोटिस भेजने के लिए 25000 रुपए वकील की फीस के लिए अलग से मांग की गई है।

न्यूज : रिपोर्ट मेहरबान अंसारी कैराना 

No comments:

Post a Comment