Showing posts with label प्रदुषण. Show all posts
Showing posts with label प्रदुषण. Show all posts

Sunday, 3 November 2019

प्रदूषण कैसे होता है जाने

आप सब इस पोस्ट को पढ़कर अपने अपने घरों के पेड पौधों को पानी से धोएं और पानी का छिड़काव जरूर करे 
आप सब को इस धुँए से थोड़ी बहुत आजादी मिल सकती है
वर्तमान जीवन में प्रदूषण के कारण मानव जीवन एवं अन्य प्राणी के जीवन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. प्रदूषण के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है. प्रदूषण यानी कि पर्यावरण में दूषित पदार्थ का होना जिससे प्राकृतिक संतुलन असंतुलित हो जाता है. प्रदूषण का अर्थ होता है हवा, पानी, मिट्टी आदि का अवांछित द्रव्य से दूषित होना. जिससे पर्यावरण में उपस्थित सारे जीवों पर कोई ना कोई रूप से विपरीत प्रभाव होता है एवं पारिस्थितिक तंत्र को भी नुकसान पहुंचता है. 
शुद्ध पर्यावरण में जब दूषित पदार्थ दूर जाते हैं तो प्राकृतिक संतुलन में दोष उत्पन्न हो जाते हैं. यही प्रदूषण कहलाता है. पृथ्वीके सभी जीवो के लिए है प्रदूषण एक गंभीर समस्या है, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है. प्रदूषण से हमारा वायुमंडल भी बहुत अधिक प्रभावित हुआ है जिसकी वजह से और जीवन स्तर का विघटन हो रहा है.
प्रदूषण की वजह से मनुष्य तक शुद्ध वायु पहुंच नहीं पाती है. नाही जल और नाही शांत वातावरण. सभी कारकों को मिलकर प्रदूषण को तीन विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है. वायु प्रदूषण (Environment Pollution), जल प्रदूषण (Water Pollution) और ध्वनि प्रदूषण (Sound Pollution). औद्योगिकरण के इस दौर में आजकल बड़े बड़े कारखाने लग रहे हैं .चीन से बड़ी मात्रा में लगातार धुआ निकलता रहता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही हानिकारक है. इसके अलावा मोटर गाड़ियों से भी लगातार हानिकारक धुआ हमें प्रभावित कर रहा है.
Prayavan Par Nibanbdh me Pradushan को तीन प्रकार में विभाजित किया गया है – Essay On Pollution
वायु प्रदूषण (Air Pollution)
जल प्रदूषण (Water Pollution)
ध्वनि प्रदूषण (Sound Pollution)
वायु प्रदूषण (Air Pollution)
वायु में कुछ विषैले एवं हानिकारक गैस मिलकर वायु को दूषित कर देते हैं. यही वायु प्रदूषण कहलाता है. या प्रदूषण ज्यादातर पेड़ों के काटने से और फैक्ट्री और वाहनों में से निकलते हुए के कारण ज्यादा फेलते हैं. इसके कारण वातावरण में हानिकारक गैस जैसे कि कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे वायु मिलते हैं और वायु को प्रदूषित कर देते हैं. *मेहरबान अंसारी वार्ड 23 सभासद*